Adityapur news: तपिश भरे गर्मी में दूधमुंहे बच्चे को गोद लिए न्याय पाने आदित्यपुर थाना का चक्कर लगा रही महिला

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले टाटा स्टील लोको पायलट की पत्नी अपने पति की प्रताड़ना से तंग होकर भीषण गर्मी में अपने दूधमुहे बच्चे के साथ न्याय की गुहार लगाने आदित्यपुर थाना पहुंची.

इसे भी पढे :Adityapur: आदित्यपुर थाना पुराना भवन को  ट्रैफिक थाना बनाने की मिली स्वीकृति

दूधमुंहे में बच्चे को गोद में लेकर थाना पहुंची महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मनीषा नामक इस महिला ने बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और ढाई वर्ष पूर्व 2020 में इनकी शादी टाटा स्टील में लोको पायलट के तौर पर कार्यरत अंकित कुमार के साथ हुई, जो मूल रूप से बोधगया के रहने वाले हैं. महिला ने बताया कि परिवार वालों के बहकावे में आकर पति लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं. जमशेदपुर में पति के बड़े भाई और भाभी समेत बहन रहती है ,जिन्होंने इनके साथ दुर्व्यवहार किया है महिला ने बताया कि वह पुलिस से न्याय चाहती है.

इसे भी पढे :-http://हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराते अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *