Adityapur: आदित्यपुर थाना पुराना भवन को  ट्रैफिक थाना बनाने की मिली स्वीकृति

Adityapur:आदित्यपुर थाना का पुराना भवन अब सरायकेला जिला ट्रैफिक थाना के रूप में जाना जाएगा. पुराने थाना भवन में ट्रैफिक थाना का संचालन जल्द किया जाएगा. जिसकी स्वीकृति पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान कर दी गई है.
आदित्यपुर थाना परिसर में बनकर तैयार हुए नए भव्य थाना भवन के शुरू होने के बाद पुराने थाना भवन को पूर्व से ही यातायात थाना बनाए जाने की योजना थी. जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद अब पुराना थाना भवन से यातायात थाना संचालित होगा. यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा पूरी तरह थाना भवन खाली किए जाने के बाद ट्रैफिक थाना का संचालन शुरू होगा उन्होंने बताया कि जल्द ही थाना भवन की साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा.
2016 में गम्हरिया थाना भवन में शुरू हुआ था जिले का पहला यातायात थाना
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में गम्हरिया थाना भवन के एक कमरे से ट्रैफिक थाना की शुरुआत की गई थी .वर्तमान में ट्रैफिक के बढ़ते कार्य के चलते एकमात्र कमरे से थाना संचालन में कठिनाई आ रही थी. जिसे देखते हुए यातायात थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु