सरायकेला/आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज वार्ड संख्या 30 से दिग्गज भाजपा नेता एवं चर्चित समाजसेवी सतीश शर्मा. ने आधिकारिक तौर पर पार्षद पद हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सतीश शर्मा ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ की। आज सुबह 10 बजे वे अपने आवास से भारी संख्या में समर्थकों के साथ निकले। नामांकन केंद्र जाने से पूर्व उन्होंने वार्ड 30 स्थित विभिन्न मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात, समर्थकों के विशाल समूह के साथ वे सरायकेला पहुंचे और अपना पर्चा भरा।
पूर्व मुख्यमंत्री का मिला साथ
इस नामांकन प्रक्रिया की सबसे खास बात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक <span;>चंपई सोरेन ने सतीश शर्मा को विजय होने का आशीर्वाद देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में सतीश शर्मा की मजबूत स्थिति के रूप में देखा जा रहा है।
जनता का सेवा ही मुख्य लक्ष्य: सतीश शर्मा
नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सतीश शर्मा ने कहा, “वार्ड 30 की जनता मेरा परिवार है। मुझे क्षेत्र के हर वर्ग का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। मेरा उद्देश्य केवल पद पाना नहीं, बल्कि वार्ड की समस्याओं का स्थाई समाधान करना और विकास को धरातल पर उतारना है।”








