Adityapur Patel Vichar Manch:पटेल विचार मंच ने लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई

आदित्यपुर: पटेल विचार मंच, आदित्यपुर के तत्वावधान में मेन रोड स्थित पटेल चौक पर भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

ये भी पढ़े:-Adityapur vallabhbhai patel jaynati:149 वीं जयंती पर याद किये गए भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की, जबकि संचालन नित्यानंद द्वारा किया गया। इस मौके पर कोल्हान के पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जामताड़ा के पूर्व उपायुक्त गणेश कुमार तथा पूर्वी सिंहभूम के पूर्व उपविकास आयुक्त डॉ. मोहनलाल महतो ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मिठाइयों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मोहनलाल राय ने लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने भी सरदार पटेल के विचारों पर चलने और देश की एकता के लिए हर त्याग करने का संदेश दिया।

अंत में मंच के संयोजक सुनील कुमार न्यूटन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह ने अपने विचार मंच से साझा करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक राष्ट्र की संरचना की जिसे आज सभी राजनीतिक दल सम्मान से देखते हैं और उनके जयंती को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश राजद की उपाध्यक्ष शारदा देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राज बागची, वरिष्ठ नेता सुरेश धारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार श्रीवास्तव, आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र नाथ चौबे, और पूर्व पार्षद नीतू शर्मा भी मौजूद रहीं।

http://Adityapur Jan Kalyan Morcha Protest: पहलगाँव के शहीदों को मिले उचित सम्मान-आर्थिक सहायताः जन कल्याण मोर्चा

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप