आदित्यपुर पुलिस ने 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, भुजाली के भय पर रंगदारी के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Saraikela:- दित्यपुर पुलिस ने 36 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर की खेप लेने आए जमशेदपुर के सिदगोड़ा और कीताडीह के 2 युवक को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. युवकों का नाम दीपक सिंह और अमित महतो है. मामले के संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में ब्राउन शुगर के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है.

प्रमंडल स्तरीय एंटी ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम का शुभारंभ, सभी के सहयोग से ही रोका जा सकता है नशापान- कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त

भुजाली दिखाकर रंगदारी के दो आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर पुलिस ने भुजाली और कटारी का भय दिखाकर रंगदारी मामले के मामले में भी कार्रवाई करते हुए गम्हरिया क्षेत्र से चंदन सिंह और लाल बाबू यादव नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि वादी सुनील लोहार के लिखित आवेदन पर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है.

http://आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में चली गोली, ड्रग पैडलर डाली प्रवीन के भाई की गोली मारकर हत्या

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ