खरसावां: मां शेरावाली ज्वेलर्स में चकमा देकर 2.8 लाख के आभूषण ले भागे तीन बदमाश

Kharswan :- खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मां शेरावाली ज्वेलर्स में तीन बदमाशों द्वारा ग्राहक बनकर ज्वेलर्स दुकान के मालिक को चकमा देकर 2.8 लाख मूल्य के आभूषण लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बाइक पर सवार होकर 3 लोग आभूषण दुकान में ग्राहक बनकर प्रवेश किए और ज्वेलर्स दुकान के मालिक को आभूषण दिखाने की मांग करने लगे. जहां इन युवकों द्वारा कई प्रकार के आभूषणों को देखा गया. दुकानदार को अपने बातों में उलझा कर इन बदमाशों ने सोने की चेन, अंगूठी, कान की बाली को छुपा लिया और फिर तुरंत मौके से एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. घटना के बाद दुकान के मालिक ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों के प्रयास से कुछ दूर तक बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। घटना के बाद फौरन खरसावां पुलिस को भी सूचित किया गया. जहां मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है. पुलिस द्वारा दावा किया गया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *