Adityapur Police Success: नशा विरोधी अभियान में आदित्यपुर पुलिस को सफलता, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को दबोचा

Adityapur:राज्य भर में नशा विरोधी अभियान के तहत सरायकेला जिला पुलिस भी नशा विरोधी अभियान चला रही है। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

Adityapur Student drowned: आदित्यपुर खरकई नदी में तीन दोस्तो के साथ नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों ने किया तलाश

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश उद्यान से ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में लगे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से पुलिस ने 10 छोटे-छोटे ब्राउन शुगर के पुड़िया बरामद किया है। जिसे जयप्रकाश उद्यान क्षेत्र में बेचने की जुगत में युवक लगा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा, पुलिस के गिरफ्त में आए युवक का नाम अविनाश प्रधान है जो आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी गांव हरि मंदिर के पास करने वाला है, युवक के पिता का नाम अशोक प्रधान है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

http://Adityapur Money fraud: आदित्यपुर के युवक ने दोस्तों के साथ की साढ़े 10 लाख  की ठगी पीड़ित युवकों ने थाने में की लिखित शिकायत