Adityapur Pragya Kendra Dispute: आदित्यपुर: आधार कार्ड सुधार को लेकर विवाद, CSC केंद्र में महिला कर्मियों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आकाशवाणी चौक स्थित एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में दो महिला कर्मियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। यह पूरी घटना केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Dahere Tusu 2026: डहरे टुसु 2026: गम्हरिया से आदित्यपुर तक उमड़ा जनसैलाब, झारखंडी संस्कृति की दिखी भव्य झलक

Adityapur Pragya Kendra

​क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए प्रज्ञा केंद्र पहुंचा था। केंद्र में कार्यरत युवती ने जब आधार सुधार के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी दी, तो उक्त व्यक्ति भड़क गया। फीस को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौजूदगी में ही युवती के साथ बदतमीजी शुरू कर दी।
​जब पीड़िता ने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपी आगबबूला हो गया और उसने युवती पर हमला कर दिया। इस दौरान केंद्र में मौजूद दूसरी युवती के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।Adityapur Pragya Kendra

पुलिस की कार्रवाई:

हंगामे की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित युवतियों द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://Adityapur News: आदित्यपुर: नव वर्ष पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं ने माना अपना ‘रोल मॉडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *