Adityapur Ramnavmi Prasad: रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र नवमी पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के प्रसाद में पहुँचे गणमान्य लोग

Adityapur: आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर 6 एल एफ़ दुर्गा पूजा मैदान में कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा रामनवमी एवं चैत्र दुर्गा पूजा नवमी के मौके पर विशेष पूजा एवं प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी के पावन मौके पर विगत 17 वर्षों से रामनवमी एवं कन्या पूजन के उपरांत प्रसाद भोग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ।जिसमें जमशेदपुर एवं आदित्यपुर शहर के कई गणमान्य शामिल होते हैं। इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, जमशेदपुर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, समरेंद्र तिवारी, सुरेश धारी, रमाशंकर पांडे के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग शरीक हुए। इस मौके पर कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार ने शहर वासियों को चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के उपलक्ष पर शहर में निकलने वाले विसर्जन जुलूस में सद्भाव एवं शांतिपूर्ण माहौल में शहरवासी पूजा संपन्न कराए, इस मौके पर मौजूद टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने भी शहर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए टाटा घराने के विकास की कामना की।

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान