आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी क्रम मे आदित्यपुर-02, मार्ग संख्या-04 स्थित आरआईटी मंडल में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

दिग्गज नेताओं ने भरा जोश
कार्यालय का उद्घाटन पूर्व महापौर सह चुनाव संयोजक विनोद श्रीवास्तव और चुनाव प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यालय खुलने के साथ ही चुनावी रणनीतियों और बूथ प्रबंधन पर चर्चा तेज हो गई है।
संजय सरदार की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
कार्यालय उद्घाटन के उपरांत प्रत्याशी संजय सरदार के नेतृत्व में क्षेत्र में एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान समर्थकों ने गगनभेदी नारों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद मांगा। स्थानीय निवासियों ने भी पुष्पवर्षा कर प्रत्याशी का स्वागत किया।
ये प्रबुद्ध नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा के कई दिग्गज चेहरे एक मंच पर नजर आए, जिनमें शामिल थे:
जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा।
* महिला मोर्चा: उषा पांडेय, सुनीता श्रीवास्तव, रिंकू राय।
* मंडल व प्रबंधन: मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, अमितेश अमर, ब्रह्मानंद झा, बूथ प्रबंधन प्रभारी ललन शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, जगदीश मंडल, भोगेंद्र नाथ झा, प्रभाकर शर्मा, चंद्रमा पांडेय, जितेंद्र शुक्ला, सुनील तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद राय, दीनानाथ शर्मा, अनिल मिश्रा, मिंटू पांडेय और आनंद मिश्रा।








