Adityapur RSB Plant Leopard Update: घायल तेंदुआ आरएसबी प्लांट 1 में अब भी मौजूद, वन विभाग का ड्रोन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ,जाने कहां से प्लांट पहुंचा तेंदुआ ?

Saraikela : जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज संख्या 1 स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह तेंदुआ घुसने की सूचना पर वन विभाग और कंपनी प्रबंधन लगातार अलर्ट है। सुबह 9:29 पर तेंदुए को कंपनी के अंदर घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद से हड़कंप मच गया था।

इसे भी पढ़े:-

Adityapur Breaking: आदित्यपुर आरसीबी प्लांट 1 में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कप, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा देखें LIVE वीडियो

आरसीबी कंपनी प्लांट 1 में तेंदुआ घुसने की बात जंगल में आग की तरह फैल गई ,कंपनी प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर तेंदुए को घूमता हुआ पाया गया, घटना के बाद फौरन सरायकेला वन प्रमंडल को सूचित किया गया, सरायकेला उपायुक्त एवं डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर रही है। प्लांट 1 के अंदर ड्रोन कैमरे के सहायता से चप्पे- चप्पे की निगरानी जारी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। पड़ताल करने पहुंचे सरायकेला वन विभाग के रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि कंपनी के शौचालय के पास तेंदुए के पंजे के निशान प्राप्त हुए हैं ,जिसमें खून भी लगा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि तेंदुआ घायल हो गया है। इधर वन विभाग के पास मौजूद संसाधन के साथ तेंदुए का रेक्यु जारी है ,वहीं पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला से वन विभाग के एक्सपर्ट को बुलाया गया है जो देर शाम पहुंचेंगे।

संभवतः ट्रक में माल के साथ आ गया है तेंदुआ

प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र फेज एक के पास आरएसबी ट्रांसमिशन कंपनी के बगल में एक दूसरे कंपनी के माल को ट्रक में लेकर आए ट्रक चालक ने बताया कि सुबह एक दूसरे ट्रक के पास से तेंदुए को भटकता हुआ देखा, जो छलांगा मार कर आरएसबी कंपनी के भीतर चला गया, वन विभाग द्वारा भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी ट्रक में संभवत तेंदुआ साथ में औद्योगिक क्षेत्र आ गया है पता लगाया जा रहा है कि यह ट्रक किस क्षेत्र से आया है.

 

तेंदुए के नहीं मिलने तक बंद रहेगा प्लांट

आरएसबी ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड प्लांट संख्या 1 में तेंदुआ होने की सूचना पर सरायकेला जिला प्रशासन वन विभाग और कंपनी प्रबंधन भी परेशान है. कंपनी की अधिकारी जया सिंह ने बताया है कि जब तक वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ा नहीं जाता तब तक प्लांट बंद रहेगा और प्रोडक्शन कार्य नहीं चलेंगे, इन्होंने बताया कि कंपनी में कुल 600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, उनकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कंपनी को बंद रखा गया है।

http://Adityapur Breaking: आदित्यपुर आरसीबी प्लांट 1 में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कप, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा देखें LIVE वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *