Adityapur Odia Academy Appreciation:ओड़िया अकादमी गठित करने के निर्णय की सराहना

 

 

 

 

आदित्यपुर:उत्कल सम्मेलनी, आदित्यपुर की आज ब्राह्मण टोला बस्ती, आदित्यपुर स्थित ओड़िआ मध्य विद्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई बैठक में ओड़िया भाषा के उत्थान हेतु ओड़िया अकादमी गठित करने के निर्णय की सराहना की गई तथा इसके लिए मुख्य मंत्री चंपाइ सोरेन के प्रति आभार जताया गया. 

 

 

सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका ममता झा एवं उत्कल सम्मेलन, गम्हरिया प्रखंड के अध्यक्ष रविंद्र नाथ सत्पति की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक बैठक में मुख्य मंत्री के निदेश के आलोक में मातृभाषा ओड़िया में पठान पाठन के संबंध में चर्चा की गई. साथ हीं आने वाले दिनों में ओड़िया बहुल क्षेत्रों में जाकर विद्यार्थियो और अभिभाव वकों को उत्प्रेरित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित तथा ओड़िया मध्य विद्यालय, आदित्यपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान, उत्कल सम्मेलनी, गम्हरिया प्रखंड के संरक्षक सुनील कुमार स्वांई, सौभाग्यवती देवी, अरुण आचार्य, संजय सत्पथी, टुइलाडूंगरी ओड़िया मध्य विद्यालय के सचिव जयंती दास आदि उपस्थित थे.धन्यवाद ज्ञापन उत्कल सम्मेलनी के प्रवक्ता अरुण आचार्य ने किया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *