दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, चार गिरफ्तार; ब्राउन शुगर भी बरामद

जमशेदपुर:आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूर्वी सिंहभूम डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी, गैर-जमानती वारंट (NBW) और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले के आरोपी शामिल हैं।

Jamshedpur Crime News : मानगो में ब्राउन शुगर की 71 पुड़िया के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 10.46 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, चार आरोपी गिरफ्तार और ब्राउन शुगर बरामद।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत एक आरोपी को पकड़ा गया।

 

इसके अलावा परसुडीह थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कुल 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

इस तरह विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

http://Adityapur: आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ साल से छिप रही ब्राउन शुगर तस्कर नाजिया परवीन और शातिर अपराधी विपुल कर्मकार गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *