मायके पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, ससुर ने निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग की
आदित्यपुर : राम मड़ैया बस्ती में पारिवारिक विवाद के बाद एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
आदित्यपुर के श्रीडूंगरी में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मातम
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, राम मड़ैया बस्ती निवासी शिवरतन मछुआ के पुत्र गणपत मछुआ ने 27 जनवरी 2024 को माधुरी मछुआ से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक वर्ष का पुत्र भी है। मंगलवार को पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे परिजनों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया। शाम करीब 6 बजे माधुरी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने एस्बेस्टस शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसे फंदे से नीचे उतारा। पहले स्थानीय शिवा नर्सिंग होम और फिर जमशेदपुर स्थित टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मायके पक्ष पर धमकी देने का आरोप:
मृतका के ससुर शिवरतन मछुआ ने आवेदन में बताया कि घटना के बाद से माधुरी के मायके वाले उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं तथा मारपीट और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उनका कहना है कि मृतका का भाई कृष्णा मछुआ भी गणपत के साथ ही काम करता था और घटना के समय भी मौजूद था। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। ससुर ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
http://चाईबासा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शादी से दो माह पहले हादसे से परिवार सदमे में








