Adityapur School Annual Prize Night: श्रीराम पब्लिक स्कूल एनुअल प्राइज नाइट धूमधाम से संपन्न

Adityapur: आदित्यपुर के भाटिया बस्ती स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव सह एनुअल प्राइज नाइट आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में धूमधाम से संपन्न हुआ.

ये भी पढें: Adityapur School Annual Prize Night: श्री राम पब्लिक स्कूल में एनुअल प्राइज नाईट धूमधाम से संपन्न

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी एके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के बच्चों व उनके अभिभावकों को सफल होने के गुण बताया. साथ ही संस्थान के संस्थापक स्व डॉ श्रीराम प्रसाद की याद किया और उनके शिक्षा में योगदान की भूमिका को अहम मानते हुए स्कूल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एचएएल के सेवानिवृत जीएम आशुतोष कुमार सिन्हा, पूर्व पार्षद मंजू देवी व गंगोत्री नर्सिंग होम के संचालक डॉ जेएन दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस मौके पर संस्था के निदेशक पंकज प्रसाद ने बताया कि वर्ष 1999 से वे प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्कूल का नया परिसर गम्हरिया ब्लॉक अंतर्गत राजगांव में बनाया जा रहा है. वहां भी वर्ष 2025 से एडमिशन और पढ़ाई प्रस्तावित है.इस दौरान विद्यालय के वच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य वेवी महतो सहित स्कूल की प्राचार्या सुषमा कुमारी, आशीष पहाड़ी, मोहमद समशेर, सविता, नीलम, उषा, शम्पा, सुमित्रा, कंचन, नीतू, साधना, रेशमी, स्वेता, दीप्ति, रेखा व ऐश्वर्या सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन रिंकी मूनका प्रसाद ने किया.

एकडेमिक प्रदर्शन के लिए 26 बच्चें किये गये पुरस्कृत :

समारोह में नर्सरी क्लास से कक्षा 10 वीं तक के कुल 26 बच्चों को एकडेमिक प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हुए अतिथियों द्वारा है.सर्टिफिकट प्रदान कर सम्मानित किया गया. पुरुस्कार पाने वाले छात्रों में आयुष टुडू, अंगत लेयांगी, यश यादव, विद्यानश लोहारा, वर्षा मैती, मनीषा कुमारी, अंजलि दास, खुशी दास, राज लक्ष्मी, स्नेहा पति, दिव्यांशु महतो, स्नेहा दंडपत, अंजलि कुमारी, सुप्रिया महतो, कृष्ण मिश्रा, अभिनव कुमार, मीनाक्षी मिश्र, पवन महतो, रिवंशु तिवारी, अम्विका कुमारी, सुमित महतो, प्रिया महतो, सिमरन कुमारी, हर्ष कुमार व रंजन कुमार शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ