Adityapur Scrap Raid: भाटिया बस्ती में स्क्रैप टाल पर अंचल अधिकारी का छापा, अवैध संचालकों में हड़कंप

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती में अवैध रूप से संचालित स्क्रैप टालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। गम्हरिया अंचल अधिकारी (CO) प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ एक संदिग्ध स्क्रैप टाल पर औचक छापेमारी की।

NIT Convocation 2025: राष्ट्रपति के आगमन से पहले चकाचक हो रहा आदित्यपुर, मेडिकल इमरजेंसी के लिए अस्पताल तैयार

अधिकारी के अचानक पहुंचने से टाल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद टाल संचालक और वहां जमावड़ा लगाए (अड्डाबाजी कर रहे) असामाजिक तत्वों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जांच के दौरान अंचल अधिकारी ने टाल संचालक से व्यवसाय से जुड़े जरूरी लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और जमीन के वैधानिक दस्तावेज पेश करने की मांग की।

​छापेमारी के बाद मीडिया से बात करते हुए अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध स्क्रैप कारोबार को फलने-फुले नहीं दिया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त स्क्रैप टाल एक स्कूल के बिल्कुल करीब स्थित है। यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। कबाड़ खाने की गतिविधियों और वहां जुटने वाली भीड़ का मासूम बच्चों के मानसिक विकास पर अत्यंत नकारात्मक और गलत प्रभाव पड़ रहा है।

​अधिकारी ने संचालक को कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए, तो टाल को सील करने के साथ-साथ संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में खलबली मची हुई है।

http://Adityapur Encroachment Drive : राष्ट्रपति के आगमन से पहले आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर लोजपा नेता अनिल पासवान ने की दुकानदारों के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur: आदित्यपुर में मानवाधिकार क्राइम कंट्रोल के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ, नगर निगम उपमेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त सहित कई प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत