आदित्यपुर: सरायकेला आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के एक मामले का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने कांड संख्या 16/26 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य से मिली मदद
आदित्यपुर पुलिस के अनुसार, अपहरण का मामला दर्ज होने के तुरंत बाद एक विशेष टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (Technical Surveillance) और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान युवती को सुरक्षित बरामद करने में सफलता मिली।
Saraikela Police Success: सरायकेला पुलिस का बड़ा धमाका: अंतरराज्यीय ‘कालू सरदार गैंग’ का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 दबोचे, 33 मामलों का आरोपी है मास्टरमाइंड
आरोपी भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
इस मामले में पुलिस ने आरोपी शंभू मिर्धा (25 वर्ष), पिता- स्वर्गीय शुक्रा मिर्धा को गिरफ्तार किया है। वह आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांतिनगर, बड़ा गम्हरिया का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला संवेदनशील है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में अपहृता का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी साक्ष्य जुटा रही है ताकि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।








