Adityapur Shahid Nadu Sardar 33rd Martyrdom Day:मजदूरों के मसीहा शहीद लालमोहन सरदार को किया गया याद: मजदूर अधिकारों के लिए समर्पित था जीवन:सांसद विधुत महतो

आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रखर झारखंड आंदोलनकारी और मजदूरों की आवाज बुलंद करने वाले नेता शहीद लालमोहन सरदार उर्फ नाडु सरदार का 33वां शहादत दिवस सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

Adityapur Firewood Distribution: आदित्यपुर में ठंड का कहर: पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने वार्ड 32 में बंटवाई 15 क्विंटल अलाव की लकड़ी

आदित्यपुर स्थित चावला मोड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया।

​इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नाडु सरदार ने उस दौर में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी, जब औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों की स्थिति दयनीय थी। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी लागू कराने और श्रमिकों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। सांसद ने जोर देकर कहा कि आज मजदूरों को जो अधिकार प्राप्त हैं, उनमें नाडु सरदार जैसे समर्पित नेताओं के बलिदान की बड़ी भूमिका है।
​महतो ने आगे कहा कि नाडु सरदार ने न केवल मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ी, बल्कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने शहीद के बताए मार्ग पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करने का संकल्प लिया।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुद्र प्रताप महतो, विमल चंद्र महतो, गौतम महतो, और शंकर सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

http://Adityapur Encroachment Drive: आदित्यपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ भड़के दुकानदार,आवंटित दुकानों को बिना नोटिस तोड़ने का आरोप

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप