Adityapur Shani Dev Bhakt Mandli:आदित्यपुर में श्री शनिदेव भक्त मंडली का 8 वां मेगा महारक्तदान शिविर आयोजित, 1502 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

रक्तदान शिविर

आदित्यपुर: मानवता की सेवा और ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ रविवार, 22 फरवरी को श्री शनिदेव भक्त मंडली द्वारा 8वें मेगा महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। सुवर्णरेखा परियोजना भवन (प्रशासक कार्यालय), आदित्यपुर में आयोजित इस शिविर ने सामाजिक सरोकार की एक नई मिसाल पेश की।

​सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में 1502 यूनिट रक्त संग्रह करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया। इस पुनीत कार्य में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने तकनीकी सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। शिविर की विशेष उपलब्धि 200 नए युवाओं को पहली बार रक्तदान से जोड़ना रही।

Adityapur Blood Donation: श्री शनिदेव भक्त मंडली का 8 वा महा रक्तदान शिविर 22 फरवरी को रक्तदान का महाकुंभ, 1502 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

रक्तदान शिविर

​उत्साहवर्धन और सम्मान

आयोजन की खास बात यह रही कि इस बार न केवल रक्तदाताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, बल्कि रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर केंद्र तक लाने वाले ‘प्रेरकों’ को भी विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।
​सक्रिय भागीदारी मंडली के संरक्षक देवव्रत घोष ने बताया कि इस महा-अभियान को सफल बनाने में 600 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता जुटे रहे। शिविर में NIT कॉलेज के छात्रों और NSS वॉलिंटियर्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेवा भाव को देखते हुए आयोजन स्थल पर लगभग ढाई हजार लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।

रक्तदान शिविर

​मुख्य आयोजक

कार्यक्रम के सफल संचालन में संरक्षक देवव्रत घोष के साथ अध्यक्ष जयदेव बनर्जी, सचिव उज्ज्वल घोष, गौरंगो धर, तापस सरकार और चंद्रशेखर समेत पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया।

http://ईचा स्थित श्री श्री रघुनाथ मंदिर में रक्तदान व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *