आदित्यपुर : हरिओम नगर इंदिरा कॉलोनी में घर का ताला तोड़ चोरी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित खरकई नदी किनारे इंद्रा कॉलोनी में शीला नाग नामक महिला के घर चोरों ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
शीला नाग पूरा परिवार शादी  में शामिल होने सोनारी कागलनगर गया हुआ था, इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ नगदी, डेढ़ लाख के गहने समेत कई अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली है. जब पूरा परिवार देर रात वापस घर लौटा तो घर का टूटा पड़ा था और घर से नगदी, गहने व कीमती सामान गायब मिले. शीला नाग ने बताया कि सारा सामान उसने बेटी की शादी में देने के लिए जमा कर रखा था. शीला नाग ने रात में ही आदित्यपुर पुलिस को इसकी सूचना दी.इधर सूचना पाकर सुबह पार्षद नीतू शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंची और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है.  बताया जाता हैं कि कल ही वार्ड 18 के नदी किनारे राम मड़ैया बस्ती में भी किरण सोरेन के घर चोरों ने लाखों रुपए के गहने और नगदी चोरी की घटना को भी अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *