Adityapur Unity March: आदित्यपुर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ में युवाओं ने दिया एकता का संदेश, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा व गीता कोड़ा हुए शामिल

Adiryapur: सरायकेला-खरसावां जिले में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना माय भारत के तहत आयोजित “सरदार @150 यूनिटी मार्च” का जिला स्तरीय कार्यक्रम आदित्यपुर में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े:- Adityapur Former Union Minister Arjun: आदित्यपुर में अमित सिंह के आवास पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेपाल मामले पर दी बड़ी प्रतिक्रिया


कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी के आवास पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री मुंडा का गर्म जोशी से स्वागत किया गया, इसके बाद प्रस्तावित कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया जिसके बाद एनआईटी कॉलेज में भारी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर राष्ट्रीय एकता, संगठन और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। यूनिटी मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा—की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अर्जुन मुंडा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को 562 रियासतों को जोड़कर एक मजबूत भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता, शक्ति और राष्ट्रभावना को मजबूत करने की दिशा में आगे आना चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की अखंडता के लिए युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़कर विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

वहीं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी लोगों से आग्रह किया कि वे सरदार पटेल के विचारों और उनके योगदान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि एकजुट समाज ही मजबूत भारत की नींव रख सकता है।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव सहित कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

http://Adityapur Unity March: आदित्यपुर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ में युवाओं ने दिया एकता का संदेश, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा व गीता कोड़ा हुए शामिल

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप