Adityapur Ward 12: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 12 से मोतीलाल बिसोइ ने समर्थकों के साथ किया नामांकन पर्चा दाखिल, अधूरे विकास कार्यों को गति देना लक्ष्य

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी मोतीलाल बिसोइ ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ समर्थक मौजूद रहे।

Adityapur Ward 29 Election: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 29 :दिवंगत पार्षद राजमणि देवी के अधूरे सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ चुनावी रण में उतरीं अर्चना सिंह; पूर्व अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव से होगा कड़ा मुकाबला

आदित्यपुर

​विकास के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प

नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद मीडिया और अपने चुनावी एजेंड़ा से मुखातिब होते हुए मोतीलाल बिसोइ ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वार्ड 12 में पिछले कुछ वर्षों में कई विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, जिन्हें पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता ने मौका दिया तो वार्ड की तस्वीर बदलना उनका लक्ष्य है।

​बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

बिसोइ ने क्षेत्र की समस्याओं को रेखांकित करते हुए बताया कि वार्ड में सामुदायिक शौचालय और सामुदायिक भवन जैसी अनिवार्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने वादा किया कि जीत हासिल करने के बाद वे नई योजनाएं लाकर इन ढांचों का निर्माण कराएंगे। इसके साथ ही:
* ​वार्ड में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना।
* ​हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल करना।
* ​रुकी हुई सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना।

http://Adityapur Ward19: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 19 से प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह ने किया नामांकन, विकास का लिया संकल्प, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना बताया प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *