Adityapur Ward 17: नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में अंबुज कुमार का शक्ति प्रदर्शन, जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, अंबुज कुमार ने किया 1 महीने में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का वादा।

वार्ड 17

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड 17 में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुँच गई। निर्दलीय प्रत्याशी अंबुज कुमार के समर्थन में आयोजित ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ ने आज एक विशाल रैली का रूप ले लिया। वार्ड के विभिन्न कोनों से आए मतदाताओं के उत्साह ने इस पदयात्रा को एक ऐतिहासिक हुजूम में बदल दिया।

Adityapur: नगर निगम चुनाव: वार्ड 31 में करुणलता मिश्रा की ‘बदलाव’ की लहर, विरोधियों की धमकियों के बीच जनसंपर्क तेज

​क्षेत्र भ्रमण और जनसमर्थन

यह यात्रा हरिओमनगर, नगीनापुरी, शांतिनगर, इंदिरा बस्ती, सेवन एल.एफ. और जयप्रकाश उद्यान सहित क्षेत्र के विभिन्न अपार्टमेंट्स से होकर गुजरी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने अंबुज कुमार के साथ पदयात्रा की। समर्थकों ने ‘बल्ला छाप’ के पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा वार्ड चुनावी रंग में सराबोर नजर आया।

​विकास का रोडमैप: पेयजल पहली प्राथमिकता

विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने कहा, “यह हुजूम जनता का प्यार और आशीर्वाद है। मेरी पहली प्राथमिकता जीत के एक महीने के भीतर वार्ड के हर घर में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना है।” उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड 17 को एक आदर्श एवं मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए उन्होंने एक विस्तृत समग्र विकास योजना तैयार की है।
​अंबुज कुमार ने मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ‘बल्ला छाप’ पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं। भारी जनसमर्थन को देखते हुए उन्होंने अपनी जीत को सुनिश्चित बताया।

http://Adityapur Election Bjp: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने किया संजय सरदार का समर्थन, अरुण सिंह और अर्जुन मुंडा ने भरा जोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *