Adityapur Ward 17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में सोनिया सिंह ने ‘बॉबी सिंह’ के लिए मांगा जनसमर्थन, महिलाओं की टोली के साथ घर-घर पहुंचीं भाजपा नेत्री

Adityapur (आदित्यपुर) : नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 17 में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ ‘बॉबी सिंह’ को दोबारा सशक्त नेतृत्व दिलाने के उद्देश्य से उनकी पत्नी और भाजपा नेत्री सोनिया सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को सोनिया सिंह ने महिलाओं की एक बड़ी टोली के साथ 7 एलएफ क्षेत्र के फ्लैटों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। (नीचे भी पढ़ें)

 

नगर

Adityapur Ward 19: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 19 में अजित कुमार सिंह ‘बेबी वॉकर’ के साथ मैदान में उतरे

बुनियादी समस्याओं पर फोकस

प्रचार के दौरान सोनिया सिंह ने स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि वार्ड 17 नगर निगम का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहाँ आज भी पाइपलाइन के जरिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पिछले एक दशक से यहाँ के नागरिक गर्मी के मौसम में पानी खरीदने को मजबूर हैं। सोनिया सिंह ने आश्वासन दिया कि बॉबी सिंह की जीत के बाद इस विकराल समस्या का स्थायी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। (नीचे भी पढ़ें)

 

नगर निगम चुनाव

​मतदाताओं से अपील

बॉबी सिंह ने भी वार्ड वासियों को आश्वस्त किया है कि वे उनकी हर समस्या को अपनी निजी जिम्मेदारी समझेंगे। गौरतलब है कि अमित सिंह का चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ है, जो मतपत्र के क्रमांक 2 पर अंकित है। जनसंपर्क के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन से समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

http://Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत