आदित्यपुर वार्ड 17 प्रभात पार्क के सामने चार दुकानों में ताला तोड़ नशेड़ीओ ने की चोरी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के वार्ड 17 प्रभात पार्क के सामने स्थित चार झोपड़ीनुमा दुकानों में बीती रात नशेड़ीओ द्वारा सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इसमें से कुछ दुकानों में से नगद भी चुरा लिए गए.

मामले की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को हुई जिसके बाद इन्होंने स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मामले से अवगत कराया. बाद में पार्षद द्वारा आदित्यपुर थाना प्रभारी को सूचित किया गया है. बताया जाता है कि फल दुकान और स्थानीय महिला द्वारा संचालित अंडे की दुकान में चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया ,वही प्रभात पार्क में चोरों द्वारा खाए गए फलों के छिलके मिले हैं. पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि नशेड़ीओ द्वारा लगातार इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *