Adityapur Ward 18: आदित्यपुर: वार्ड 18 में ‘बदलाव की बयार’, भारी जनसमर्थन के साथ अंकुर सिंह ने किया तूफानी चुनाव प्रचार, अंकुर बने जनता की पहली पसंद

वार्ड 18

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। वार्ड 18 में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गया है। पूर्व विधायक अरविंद सिंह (मालखान सिंह) के भतीजे और दिवंगत समाजसेवी प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह ने यहाँ बतौर पार्षद प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ऑस्ट्रेलिया से MBA की डिग्री हासिल करने वाले अंकुर ने कॉर्पोरेट करियर के बजाय जनसेवा को चुनकर युवाओं और बुजुर्गों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है।

Adityapur: नगर निगम चुनाव: वार्ड 31 में करुणलता मिश्रा की ‘बदलाव’ की लहर, विरोधियों की धमकियों के बीच जनसंपर्क तेज

वार्ड 18

​अंतिम दिन विशाल रैली: उमड़ा जनसैलाब

​चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को अंकुर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र में एक विशाल रैली निकाली। ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी नारों के बीच हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। शक्ति प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो स्पष्ट रूप से क्षेत्र में परिवर्तन के संकेत दे रहा है।

​मूलभूत सुविधाएं और सादगी है प्राथमिकता

​अंकुर सिंह ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड में जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और जलजमाव जैसी मूलभूत समस्याओं को दूर करना है। राजनीतिक विरासत और सादगी के अनूठे मेल के कारण उन्हें स्थानीय जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। वार्ड 18 की जनता अब मतदान के जरिए अंकुर सिंह के ‘विजन’ और ‘विरासत’ पर अपनी मुहर लगाने को तैयार है।

http://Adityapur Ward 34: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 34 में रिंकी देवी का तूफानी जनसंपर्क, बुनियादी सुविधाओं को बनाया चुनावी ढाल, स्वच्छता, बिजली और पानी के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुँचीं रिंकी देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *