Adityapur Ward 2: आदित्यपुर: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ने झोंकी ताकत, भारी जनसमर्थन के साथ सुनिश्चित की ‘जीत की राह’, अभिजीत महतो के मार्गदर्शन और सारथी महतो के साथ ने बदला चुनावी समीकरण

वार्ड 2

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड 2 में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। प्रचार अभियान के अंतिम दिन, प्रत्याशी सुप्रिया महतो ने शनिवार को एक विशाल पदयात्रा निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरे समर्थकों के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वार्ड 2 की जनता इस बार ‘विकास और विश्वास’ के पक्ष में लामबंद है।

Adityapur Ward 18: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: प्रचार के अंतिम दिन ​वार्ड 18 में रंजन सिंह ने झोंकी ताकत, सघन जनसंपर्क, घर-घर जाकर गिनाए विकास कार्य

वार्ड 2

​सारथी महतो की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह

​इस पदयात्रा की सबसे विशेष कड़ी ईचागढ़ के पूर्व दिवंगत विधायक साधु चरण महतो की धर्मपत्नी और दिग्गज भाजपा नेत्री सारथी महतो की उपस्थिति रही। सुप्रिया महतो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए सारथी महतो ने मतदाताओं से सुप्रिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके इस समर्थन ने चुनावी मुकाबले को सुप्रिया महतो के पक्ष में काफी हद तक मोड़ दिया है।

​अनुभव और सादगी का संगम

​सुप्रिया महतो को क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व पार्षद अभिजीत महतो का सीधा मार्गदर्शन प्राप्त है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि पूर्व पार्षद के कार्यकाल में हुए बुनियादी सुधारों और सुप्रिया महतो की भावी कार्ययोजनाओं ने जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश भेजा है। उनकी सादगी और शुचिता की राजनीति विरोधियों की चिंता का मुख्य कारण बनी हुई है।

​चुनाव चिह्न ‘हवा भरने वाला पंप’ पर मांगा समर्थन

​सुप्रिया महतो क्रम संख्या 5 पर ‘हवा भरने वाला पंप’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर दस्तक दे रही हैं। पदयात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड की अधूरी योजनाओं को पूरा करना और क्षेत्र को एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करना है। सघन जनसंपर्क के बाद राजनीतिक विश्लेषक सुप्रिया की जीत को अब लगभग सुनिश्चित मान रहे हैं।

http://Adityapur Ward 25: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 25 से युवा प्रत्याशी सोमदेव प्रधान “विक्की” ने पेश किया विकास का ‘विज़न’, प्रदूषण और रोजगार को बताया मुख्य मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *