झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद मंत्री चंपई सोरेन मुख्यमंत्री के बुलावे पर रांची रवाना पार्टी विधायकों की बुलाई गई बैठक

Saraikela: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो विधायकों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. इस बैठक में शामिल होने सरायकेला से स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन भी सीधे रांची रवाना हो गए.

मंगलवार को सरायकेला में नए अनुमंडल कार्यालय भवन उद्घाटन के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित झारखंड स्थापना दिवस समारोह बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसके बाद शाम को मंत्री चंपई सोरेन आदित्यपुर इमली चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण सह बिरसा जयंती समारोह में शामिल होने वाले थे लेकिन इस बीच इन्होंने कार्यक्रम को रद्द कर दिया और सीधे रांची निकल गए। मंत्री के आगमन को लेकर ईमली चौक में कई तैयारियां की गई थी. इधर मुख्यमंत्री द्वारा विधायक दल की बैठक बुलाए जाने के बाद झारखंड की राजनीति में फिर से हलचल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”