आदित्यपुर में अग्रवाल दंपती आत्महत्या कांड पुलिस के हाथ लगा सुसाइड नोट, खुले कई राज

Adityapur :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली एमआईजी फ्लैट 3/6 में रहने वाले दंपती ने 25 वर्षीय मुकेश अग्रवाल और पत्नी 23 वर्षीय वीणा अग्रवाल आत्महत्या कांड में पुलिस के हाथ अनुसंधान के दौरान सुसाइडल नोट बरामद हुआ है। जिसमें आत्महत्या के कारणों का साफ तौर पर पता चल रहा है।

 

मृत अग्रवाल दंपती द्वारा आत्महत्या से पूर्व छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा है कि “मैं वीणा और मेरे पति मुकेश अग्रवाल सुसाइड करने जा रहे हैं. क्योंकि हमलोगों से बहुत बड़ी गलती हुई है. अपने सास-ससुर को रखा, सब किया लेकिन इनाम में उन्होंने मुझे झूठा साबित कर दिया कि हमने कुछ नहीं किया है. उनके लिए और पुलिस भी उनकी बात मान रही है कि हम लोग ही गलत हैं. आगे जाकर और भी आरोप लगा सकती है. मेरी सास कि हम लोग उनको परेशान कर रहे हैं और पुलिस व दुनिया वाले भी उसी की बात मानेंगे. लड़कर भी कुछ नहीं होगा इसलिए हम दोनों ने मरने का इरादा कर लिया है ताकि मेरे सास-ससुर को शांति मिल सके. इस घर में अच्छे से रह सके”.

मृत मुकेश के ससुराल वालों ने माता-पिता पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतक मुकेश के ससुराल वालों ने मुकेश के माता- पिता पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. मुकेश के ससुराल वालों ने आदित्यपुर पुलिस पर मुकेश और वीणा के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया है. हालांकि थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा सभी आरोपों को निराधार बताया गया है. इन्होंने कहा कि शुक्रवार को बुजुर्ग दंपती ने थाने में आकर अपने पुत्र एवं पुत्रवधू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें यह भी कहा गया था कि उनके बच्चे उन्हें प्रताड़ित करते हैं. इसी बात को लेकर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था. मारपीट का आरोप निराधार हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की भी जारी है। गौरतलब है कि मृत दंपति की 3 साल पूर्व शादी हुई थी. दोनों की एक संतान भी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *