AmbedkarJayanti 2026: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति मनाएगी बाबा साहेब की जयंती, गूंजेगी आरक्षण और सामाजिक न्याय की मांग, सामाजिक कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति

आदित्यपुर: आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा आगामी 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी। यह समारोह डोबो स्थित NVR रिसोर्ट के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु पुरेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में आदित्यपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

​सामाजिक संकल्प और सम्मान

प्रस्तावित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेना है। इस अवसर पर उन सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जो जमीनी स्तर पर डॉ. अंबेडकर के विचारों को प्रसारित करने में जुटे हैं।

आदित्यपुर अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा 2026 की तैयारी तेज

​आरक्षण और नीतिगत बदलाव की मांग

बैठक के दौरान समिति ने देश की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। मुख्य मांगों में शामिल हैं:

* ​सरकारी नौकरियों में ST/SC/OBC को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण।
* ​निजी क्षेत्रों (Private Sector) में आरक्षण की अनिवार्यता।
* ​लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा, विधान परिषद और स्थानीय निकायों में जनसंख्या के आधार पर भागीदारी।
* ​सभी सरकारी विभागों की ठेकेदारी में भी आरक्षित वर्गों को कोटा प्रदान करना।बैठक में मुख्य रूप से पुरेंद्र नारायण सिंह, एस.एन. यादव, देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार, भुनेश्वर यादव और कुमार विपिन बिहारी प्रसाद सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

http://भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा का जनजागरण अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *