आदित्यपुर : अनियंत्रित कार सड़क किनारे गोलगप्पा ठेले से टकराया, युवक समेत बच्ची घायल, कार चालक की पिटाई

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 19 मोड़ के पास रविवार रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे गोलगप्पा बेच रहे ठेले में जाकर ठोकर मार दी. जिससे गोलगप्पा बेच रहा युवक समेत बच्ची घायल हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक चंदन कुमार तेज गति से कार चलाकर बाबा आश्रम की तरफ आ रहा था.तभी 19 नंबर चौक के पास सड़क किनारे गोलगप्पा बेच रहे दीपक कुमार के ठेले से कार जा टकराया. जिससे दीपक समेत गोलगप्पा खा रही 10 वर्षीय बच्ची भी कार की चपेट में आकर घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से  पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद दीपक कुमार को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जबकि बच्ची का इलाज आदित्यपुर के नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर तेज गति से चल रहे वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *