कौन बनेगा करोड़पति हॉट सीट तक पहुंची आदित्यपुर की अंकिता आशी

Adityapur: आदित्यपुर सहारा गार्डन सिटी की रहने वाली अंकिता आशी टेलीविजन शो “कौन बनेगा करोड़पति” सीजन 14 के हॉट सीट तक पहुंचने में सफल हुई हैं. केबीसी इस 86 वे एपिसोड का प्रसारण 2 दिसंबर को होगा.
जमशेदपुर के जाने-माने आर्किटेक्ट इंजीनियर अनूप रंजन की सुपुत्री अंकिता आशी 2 दिसंबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी हॉट सीट पर खेलती हुई नजर आएंगी. अंकिता के इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है. केबीसी सीजन 14 के 86 वे एपिसोड में 2 दिसंबर को होने वाले प्रसारण में अंकिता को देखने सहारा गार्डन सिटी के लोग उत्साहित हैं. गौरतलब है कि इनकी माता ज्योति सिन्हा भी  इस सीजन में सितंबर महीने में केबीसी कंटेस्टेंट बनी थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए सहारा गार्डन सिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शशांक गांगुली ने बताया है कि जमशेदपुर समेत आदित्यपुर के लिए यह गर्व की बात है कि अंकिता हॉट सीट तक पहुंची है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *