3000 का Annual Pass बेकार! Rajmargyatra App बंद, यात्रियों की जेब पर मार

Rajmargyatra App फेल

New Delhi (नई दिल्ली) : देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार द्वारा शुरू किया गया Rajmargyatra App पिछले तीन दिनों से तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं कर रहा है। इस वजह से ऐप के माध्यम से एनुअल पास (Annual Pass) लेने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Rajmargyatra App फेल
Rajmargyatra App ठप: Annual Pass लेने के बाद भी टोल पर देना पड़ रहा डबल पैसा

जानकारी के अनुसार कई यात्रियों ने इस ऐप के जरिए लगभग 3000 रुपये का रिचार्ज कर वार्षिक पास लिया था, ताकि टोल प्लाजा पर बार-बार भुगतान से बचा जा सके। लेकिन ऐप के बंद रहने के कारण टोल प्लाजा पर यह पास मान्य नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप यात्रियों को मजबूरन फास्टैग में दोबारा पैसे डालकर टोल शुल्क देना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

 

यात्रियों का कहना है कि जब वे टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो Rajmargyatra App में लिया गया पास सिस्टम में दिखाई नहीं देता। ऐसे में टोल कर्मी उनसे फास्टैग के माध्यम से शुल्क जमा करने के लिए कहते हैं। इससे यात्रियों को एक ही यात्रा में दोहरी राशि खर्च करनी पड़ रही है

 

 

इस समस्या को लेकर कई लोगों ने Rajmargyatra App के कस्टमर केयर से भी संपर्क किया। हालांकि वहां से केवल यह बताया जा रहा है कि ऐप में तकनीकी खराबी आ गई है और इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

 

कस्टमर केयर से मिली जानकारी के अनुसार ऐप के सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) आई है, जिसके कारण यह सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है। फिलहाल इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

उधर यात्रियों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। लोगों ने संबंधित विभाग और सरकार से मांग की है कि Rajmargyatra App की तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए और जिन यात्रियों से दोबारा टोल वसूला गया है, उन्हें राहत दी जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *