Bajrang Dal Chaibasa : बजरंग दल के नाम पर अवैध चंदा वसूली का आरोप, जिला संयोजक ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

बजरंग दल के नाम पर चंदा वसूली का आरोप

Chaibasa: चाईबासा में रामनवमी जुलूस को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। बजरंग दल के जिला संयोजक रितेश शर्मा ने प्रशासन को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नाम पर फर्जी अखाड़ा बनाकर चंदा वसूली कर रहे हैं।

रामनवमी शोभायात्रा चाईबासा: महावीर मंडल की बैठक में भव्य आयोजन का निर्णय

जिला संयोजक ने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम को दिए पत्र में कहा है कि उन्हें सूचना मिली है कि रामनवमी जुलूस में शामिल होने के नाम पर एक अखाड़ा तैयार किया गया है। इस अखाड़े के नाम पर लोगों से चंदा लिया जा रहा है, जबकि उसमें विश्व हिंदू परिषद या बजरंग दल का कोई भी अधिकृत सदस्य शामिल नहीं है।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अखाड़ा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से किसी भी प्रकार से संबद्ध नहीं है, और संगठन के नाम पर चंदा वसूली करना गलत और अवैध है।

रितेश शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच कर ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, जो संगठन के नाम का इस्तेमाल कर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम या गतिविधि से संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।

इस पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।

http://Adityapur Champai in Ramnavmi: आदित्यपुर के रामनवमी अखाड़े में सम्मानित हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कहा भारत में आएगा रामराज्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रक्तदान शिविर जमशेदपुर

Adityapur Agni BesraTrust: श्रद्धांजलि: अग्नि बेसरा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेता गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी और नवनिर्वाचित पार्षद समेत कई गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह