Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - CHANDIL: ईचागढ़ विधानसभा में हाथियों के उत्पात से त्रस्त, पूर्व विधायक अरविंद सिंह के निर्देश पर भजीते अंकुर सिंह ग्रामीणों के साथ पहुंचे वन विभाग कार्यालय, रेंजर को ज्ञापन सौंप ज्ञापन, हुड़का जाम करने की चेतावनी
Adityapur

CHANDIL: ईचागढ़ विधानसभा में हाथियों के उत्पात से त्रस्त, पूर्व विधायक अरविंद सिंह के निर्देश पर भजीते अंकुर सिंह ग्रामीणों के साथ पहुंचे वन विभाग कार्यालय, रेंजर को ज्ञापन सौंप ज्ञापन, हुड़का जाम करने की चेतावनी

By The News24 Live28/09/2024Updated:28/09/2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
1002206905
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chandil : ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के नेर्देश पर भजीते अंकुर सिंह शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ चांडिल स्थित वन विभाग के रेंजर कार्यालय पहुंते. यहां उन्होंने हाथियों के उत्पात से त्रस्त ग्रामीणों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की. इसे लेकर रेंजर को ज्ञापन भी सौंपा गया. इसके माध्यम से उन्होंने वन विभाग की टीम बनाकर हाथियों के उत्पादन से प्रभावित इलाकों में भेजने और प्रभावितों  को उचित मुआवजा देने की मांग की.

ये भी पढ़े:- Ichagarh : पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने नदिसाई के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, ग्रामीणों में खुशी की लहर

10022069096699120077171518729

यहां बता दें कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है. आधा दर्जन से ज्यादा गांव हाथियों के उत्पात से प्रभावित हुए हैं. वन विभाग की ओर से इस दिशा में किसी तरह की पहल नहीं किए जाने पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के निर्देश पर उनके भजीते अंकुर सिंह शनिवार को रेंजर से मिले और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से प्रभावित गांव के लोगों की समस्याओं को रखा गया. साथ ही विभाग की टीम बनाकर गांवों में भेजने की मांग की गई. इस बीच प्रभावित गांव के लोगों के बीच दो दर्जन से अधिक टार्च का भी वितरण किया गया.साथ ही, समस्या का समाधान नहीं होने पर करेंगे एनएच जाम.ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भजीते अंकुर सिंह ने मौके पर कहा कि समस्या का समाधान करने की मांग की गई है. अगर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो वे गांव के लोगों के साथ एनएच को जाम कर देंगे. रेंजर कार्यालय पर धरना पर बैठ जाएंगे. किसान फसल बो रहे हैं और रेंजर की टीम काम नहीं कर रही है तो गरीब किसान कहां जाएंगे. हाथियों का झुंड फसलों को रौंद रहा है.

10022069074364791299555769836

ग्रामीणों की सुधि लेने नहीं आती हैं विधायक


गांव के प्रभात गोराई ने कहा कि गांव के लोगों की समस्या होने पर वर्तमान विधायक सुधि लेने के लिए नहीं आते हैं. पूरे गांव में तीन दिनों से 17-18 हाथी उत्पात मचा रहा है. एक साल का मेहनत बेकार हो गया है. रेंजर टीम भेजने की बात कहकर टाल देते हैं. अगर टीम के लोग आते भी हैं तो वे यह कहकर वहां से चले जाते हैं कि उनके पास मोबिल-पटाखा की सुविधा नहीं है. ऐसे में गांव के लोग अकेला पड़ जाते हैं.

ये है प्रभावित गांव


प्रभावित गांवों की बात करें तो ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड का कल्याणपुर, काशीडीह, हरे सिंदूरपुर, तिलाईटांड, अंडा, हुटूंग आदि गांव शामिल है. गांव के लोग कैंप लगाकर समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं.

उप-मुखिया चैतन गोराई ने क्या कहा


हेवेन पंचायत के उप-मुखिया चैतन गोराई ने कहा कि पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भजीते अंकुर सिंह की ओर से गांव के लोगों के बीच 20 टार्च दिया गया है. गांव के लोग पिछले 3-4 सालों से हाथी से खासा परेशान हैं. हाथी फसलों को रौंद रहा है. नष्ट कर रहा है. वन विभाग को सूचना देने पर भी टीम नहीं आती है. लोगों को जान का भी डर है. लोगों ने उत्पाती हाथियों को भगाने और मुआवजा देने की मांग की है. 

10022069058052154290153716017

यह कहा पूर्व विधायक के भतीजे अंकुर सिंह ने
मोके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता हाथियों के उत्पात से त्रस्त है. ग्रामीणों के घर लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं. फसलों की बर्बादी हो रही है. बावजूद इसके वन विभाग मौन धारण कर रखा है. इसी को देखते हुए बड़े पापा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री अरविंद सिंह के निर्देश पर ग्रामीणों के साथ चांडिल स्थित वन विभाग के रेंजर कार्यालय पहुंचे और संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल ग्रामीणों की समस्या के समाधान करने की मांग की गई. साथ ही हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#सरायकेला न्यूज़ adityapur ichagadh ईचागढ़ सरायकेला
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d