सहारा गार्डन सिटी दुर्गा पूजा कमेटी आदित्यपुर द्वारा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 27 अगस्त 2023:– सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर कॉलोनी सहारा गार्डन सिटी दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा पंडाल का भूमि पूजा संपन्न हुआ।सोसाइटी के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पूरे उमंग के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इसे  भी पढे :-Adityapur durga puja Bhoomi Pujan: जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा पंडाल भूमि पूजन संपन्न ,जाने कैसा होगा पंडाल और मूर्ति का स्वरूप

सोसाइटी के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 2008 से लगातार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी सोसाइटी के बच्चे, बूढ़े, महिलाएं मिलकर पूजा को सफल बनाने के लिए सोसाइटी के सभी गणमान्य लोगो ने संकल्प लिया है।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोसाइटी के लोगो ने बताया कि पूजा के छठवें दिन से झांकी, जागरण, बच्चो द्वारा प्रस्तुति, डांडिया इत्यादि का आयोजन होता है।वही दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पी.एन पाण्डे, पंकज कुमार पाण्डे, संजय सिंह, महामंत्री सुबोध झा, सचिव आर.के अम्बस्टा, सौरभ भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष बी.के श्रीवास्तव, पी.के साई, विमल ओझा, रतन राय, ऑडिटर अशोक कुमार मिश्रा, आर.के सिंह, बी.के सिंह, कमेटी संरक्षक उमा शंकर राम, अनिल सिंह, रिंकू सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढे :-http://अखिल भारतीय ब्रह्महर्षी समाज के रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब ,जरूरतमंदों तक रक्त पहचाने का संकल्प: ठाकुर लाल बाबू सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *