Big Breaking : सुरक्षा सुरक्षा बल एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर कई घायल

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा: बलियाडीह समीप जंगल में पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़, मारा गया एक नक्सली, पिस्टल समेत दो दर्जन से अधिक कारतूस किया बरामद, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, देखें VIDEO

जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल सर्चिग पर निकले थे. इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया. फिलहाल इलाके में सर्चिग जारी है. कुछ नक्सलियों के गोली लगने की भी सूचना है.

पुलिस अधीक्षक ने की घटना की पुष्टि-
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सुबह नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं.

4 नक्सली ढेर दो घायल :-
मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर, एक महिला और एक पुरूष नक्सली शामिल है. दो नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है, जिसमें एक एरिया कमांडर ओर एक हार्डकोर महिला नक्सली शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : http://Encounter between police and Naxalites : पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *