सरायकेला: 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर कर बाइक सवार की मौत

गम्हरिया: थाना अंतर्गत रायबासा-राजगांव के मध्य घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर बड़ा गम्हरिया निवासी 21 वर्षीय बाइक सवार विश्व नायक नामक युवक सड़क से करीब दस फीट नीचे गिर गया.

उक्त घटना में घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गयी. घटना बीती रात की बताई जा रही है। सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया व ग्रामीणों को दी गयी. इसके बाद मुखिया के सूचना पर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगे छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप