चांडिल: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर मौत

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 शहरबेड़ा चौक के पास मंगलवार सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
मृतक फाइल फोटो
मृत बाइक सवार व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत पितकी निवासी कैलाश गोप के रूप में की गई है। जो सुबह तकरीबन 8:00 बजे बाइक पर सवार होकर जमशेदपुर जा रहा था। इस बीच शहरबेड़ा चौक के पास ट्रक द्वारा बाइक में ठोकर मार दी गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा चांडिल पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया। जिसके बाद मृतक के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर आगे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *