Adityapur: युवा शक्ति दिवस के रूप में मना कांग्रेस महासचिव अजय सिंह का जन्मदिन , युवा संघर्ष कर मुकाम हासिल करें: अजय सिंह

आदित्यपुर: युवा देश के भविष्य हैं मेहनत और संघर्ष के बदौलत देश में अपना मुकाम हासिल करें। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर आदित्यपुर में कहीं।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह का जन्मदिन 31 जनवरी को प्रतिवर्ष युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंगलवार को अजय सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष पर युवाओं द्वारा विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जिसमें शिरकत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा की आज का युवा शक्ति कल देश का भविष्य है। समाज और परिवार के लिए युवा बेहतर काम कर अपना नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त होकर स्वास्थ्य मन से समाज और देश की तरक्की में लगे। युवा शक्ति दिवस के उपलक्ष्य पर आदित्यपुर में अजय सिंह के आवास से निकाले गए मोटरसाइकिल रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए जो जन्मदिन मनाने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के लिए रवाना हुए.
अजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष होपना हेंब्रम ,उद्यमी अरुण पाठक, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम, उपाध्यक्ष दीपक महतो, बिक्की बानरा, रामचंद्र चाकी के अलावा सैकड़ों की संख्या में पंचायत परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”