हेमंत सरकार के जनविरोधी नीति के विरोध में भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना, कहा – हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबी जनता है त्रस्त

Chaibasa :- हेमंत सरकार के जन विरोधी नीति के विरोध में जगन्नाथपुर भाजपा मंडल कमिटि ने शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय जगन्नाथपुर में एक दिवसीय धरना दिया. इस कार्यक्रम में हेमंत सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए भाजपा जनो ने झारखण्ड सरकार के विफलताओं को सिरे से गिनाया.

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबी हुई है. यंहा महिला अत्याचार से लेकर विधि व्यवस्था, हत्या, लूट, सरकारी कार्यालयों में खुलकर भ्रष्टाचार, बलात्कार, तुष्टिकरण जैसे तमाम कूरीतियाँ धड़ल्ले से चल रही है. आम जनता हेमंत सरकार से त्रस्त हो चुकी है. हेमंत सरकार के इनजन विरोधी नीतियों के विरोध में राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. हेमंत सरकार की इस जन विरोधी नीति को जब तक समाप्त नहीं करती तब तक भाजपा हल्ला बोल कार्यक्रम चलते रहेगा.

इस कार्यक्रम में राई भूमिज. बंगाली प्रधान, विष्णु गुप्ता, उमेश गोप, चंद्रमोहन गोप, गौतम महतो, धीरज सिंह, बाबूलाल माझी, अशोक पान, शम्भु पासवान, राकेश शर्मा, मंगल सिंह गिलुवा, बिपिन पुरती, संजय कुमार पाण्डे ऊर्फ संजु पाण्डे समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *