पीएम नरेंद्र मोदी की माँ के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक, उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने रखा 2 मिनट का मौन

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले में संगठनात्मक बैठक एवं आगामी 7 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के निरीक्षण एवं तैयारी को लेकर चाईबासा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है.

संगठनात्मक बैठक के पूर्व चाईबासा स्थित पार्टी कार्यालय में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां स्वर्गीय हीराबेन मोदी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया और उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की.

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की माताजी हीराबेन मोदी के निधन से आज पूरा देश मर्माहत है, वह एक ऐसी शख्सियत थी. जिसने एक ऐसे पुरुष को जन्म दिया जो आज संपूर्ण विश्व में हिंदुस्तान का लोहा मनवा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप