खरसावां: अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे भाजपाई : गणेश माहली

खरसावां : भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने गुरुवार को खरसावां में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खरसावां शहीद दिवस की तैयारी को लेकर बैठक की. खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से आये पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद दिवस की तैयारी पर रुप रेखा तय की गयी. शहीद दिवस के मद्देनजर आयोजन के विभिन्न पहलूओं पर भी चर्चा की गयी.
गणेश माहली ने बताया कि खरसावां विस क्षेत्र के सभी प्रखंडों से पार्टी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में खरसावां हाई स्कूल से पदयात्रा कर शहीद पार्क पहुंचेंगे. इसके पश्चात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साथ ही शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेंगे. उन्होंने कहा कि खरसावां का शहीद स्थल प्रेरणा व शक्ति स्थल बन गयी है. बैठक में मुख्य रुप से मंगल सिंह मुंडा, कुंवर बानरा, सुदामा हाईबुरु, होपना सोरेन, रमेश महतो, प्रदीप सिंहदेव, सुशील षाडंगी, नयन नायक, रघुनाथ सिंह, मो इमरान, विवेका प्रधान, कृष्ण सतपथी, विषकंठ प्रधान आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप