कर्मचारियों के दक्षता, कौशल एवं सकारात्मक मनोवृत्ति विकास हेतु बोर्ड द्वारा आयोजित संगोष्ठी को नितांत जरूरी :- बिपिन कुमार गिरी

Gua:- राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय -जमशेदपुर के तत्वावधान में गुआ लौह अयस्क खदान (सेल) के मानव संसाधन विकास केन्द्र में “सांगठनिक उत्कृष्टता हेतु परिवर्त्तन प्रबन्धन” विषय पर द्विदिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया. संगोष्ठी का विधिवत उद्धघाटन गुआ ओर माइंस के मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरी ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कर्मचारियों के दक्षता, कौशल एवं सकारात्मक मनोवृत्ति विकास हेतु बोर्ड द्वारा आयोजित संगोष्ठी को नितांत जरूरी बताया. आगे उन्होंने खदान के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु सांगठनिक प्रतिवद्धता के साथ अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान कर्मचारियों से किया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सम्मिलित प्रयास एवं नवीन कार्य संस्कृति के बल पर ही गुआ खदान को राष्ट्रीय स्तर का गौरवशाली एवं प्रगतिशील संस्थान के रूप में विकसित किया जा सकता है.

इसके लिए उन्होंने उद्योगों में हो रहे नवीनतम सिद्धान्त को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया. उन्होंने कर्मचारियों से कार्यस्थल पर हर तरह के बर्बादी को रोकने का सलाह दिया ताकि उत्पादन लागत में कमी लाई जा सके.
इस अवसर पर बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने अपने सम्बोधन में कहा कि वैश्वीकरण, आर्थिक उदारीकरण तथा आधुनिकीकरण के इस दौर में कर्मचारियों के ज्ञान तथा कौशल के बल पर ही कर्मचारियों को उत्पादन लागत में कमी, उत्पादकता तथा गुणवत्ता वृद्धि में अपना सार्थक योगदान हेतु प्रेरित किया जा सकता है. आगे उन्होंने कहा कि यदि दुनिया के प्रमुख नवीनतम प्रबंधकीय सिद्धान्त की जानकारी कर्मचारियों को नहीं होगी तो सेल अपनी चुनौतियों का कड़ा मुकाबला अन्य विश्वस्तरीय कम्पनियों के साथ नहीं कर पाएगा. आगे श्री गोप ने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के उपयोग से कम्पनियों में उत्पादन लागत में कमी लाई जा रही है. जिससे पूरे विश्व में 2030 तक 2 करोड़ लोगों की नौकरी समाप्त हो जाएगी. आगे उन्होंने कर्मचारियों से पुराने सोच तथा कार्य संस्कृति को त्याग कर अपने संगठन के प्रति नई सोच विकसित करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।इस अवसर पर एसपी दास महाप्रबंधक(खदान),आरके सिन्हा, महाप्रबंधक (मेकेनिकल), सीबी कुमार, महाप्रबंधक (मेकेनिकल), विपिन कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक(माइंस) उपस्थित थे.

इस अवसर पर आलोक कुमार यादव, प्रबंधक(वन एवं पर्यावरण) ने अतिथियों का स्वागत किया. अपने सम्बोधन में उन्होंने श्री गोप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बोर्ड द्वारा आयोजित यह संगोष्ठी गुआ माइन्स के लिए भविष्य में अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है. इस संगोष्ठी में खदान के विभिन्न विभागों के 27 कर्मचारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप