Breaking Ichagarh horrific road accident: ईचागढ़ भीषण सड़क हादसे में ट्रक ने सवारी ऑटो को मारी टक्कर, 8 घायल,एक बच्ची की मौत VIDEO

सरायकेला: ईचागढ़-थाना क्षेत्र के चुनचुडीया मोड़ के पेट्रोल पंप के पास शाम करीब साढ़े 4 बजे एक भीषण सड़क दुघर्टना में अनियंत्रित ट्रक ने सवारी ऑटो में जोरदार टक्कर मारी जिससे ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव के 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया.जबकि एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें :- Seraikela Chhau festival: राजकीय छऊ चैत्र पर्व का शुभारंभ ,बोले मंत्री चंपई सोरेन सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा सरायकेला VIDEO

 ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार से तिरुलडीह से मिलन चौक की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले बामनडीह में एक व्यक्ति को ठोकर मारा तथा मिलन चौक होते हुए रांगामाटी भागने लगा। भागने के क्रम में चुनचुडीया में डुमरा से पातकुम जा रहे सवारी ऑटो को पीछे से जाकर ठोकर मारा जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गया।इसी क्रम सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले मिलन चौक स्थित माधूरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहतर इलाज हेतु मुरी स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम में आठ लोगों को भेजा गया। सभी गंभीर रूप से घायल डुमरा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायलों में आठ बर्षीय पुनम कुमारी, विमला देवी 36 वर्ष, कमलाकांत प्रमाणिक 40 वर्ष, हलधर प्रमाणिक 12 वर्ष, दिपाली प्रमाणिक 16 वर्ष,अलका प्रमाणिक 35,कल्पना प्रमाणिक 16 वर्ष है। घायलो को ग्रामीणों के सहयोग से मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया एवं सिंहपुर नर्सिंग होम भेजा गया।घायल पुनम कुमारी  8 वर्ष की सिंहपुर नर्सिंग होम में इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मीला प्रमाणिक एवं आलोका प्रमाणिक को बेहतर इलाज हेतु रिम्स भेजा गया।
ग्रामीणों ने खदेड़ कर ट्रक को पकड़ा
थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि तेज रफ्तार टेलर ने सभी ऑटो सवार को अपने चपेट में लिया है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रक को डुमटांड मोड़ पर ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया है। जिसके बाद ट्रक और चालक को हिरासत में रखा गया है। वहीं सुचना मिलते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सिंहपुर नर्सिंग होम प्रबंधन को दूरभाष में बात कर उचित चिकित्सा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं घायल के परिजनों ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।

इसे भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *