चाईबासा : कोर्ट रोड में दलाल लोग कर रहे हैं ग्रामीणों से ठगी

Chaibasa:- चाईबासा में विगत कुछ माह से कोर्ट के इर्द गिर्द दलालों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है. कोर्ट रोड में इन दिनों दलालों द्वारा ग्रामीण बहुत क्षेत्र से आने वाले भोले भाले ग्रामीण एवं दूसरे जिले से खतियान आदि निकलवाने आने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. कोर्ट रोड में चाय, होटल की दुकानों के आसपास इन दलालों का जमावड़ा रहता है.

शपथ पत्र, दलील पेपर, खतियान से लेकर नौकरी दिलाने तक के वायदे किए जाते हैं. काम करा देने के एवज मैं रुपए लेकर गायब हो जाते हैं. कोर्ट रोड में पति लंगड़ा,कर, पार्किंग की वसूली करने वाले कुछ युवक यह सब मे शामिल है. ठगी के शिकार लोग कई दिनों तक कोर्ट रोड का चक्कर काटते रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *