Chaibasa : सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज ने बाल विवाह व अन्य मुद्दों पर उन्मुखीकरण का आयोजन

Chaibasa :- तकनीकी संस्था सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के तत्वाधान में एसपी आवास के सामने आसरा भवन में CEFM कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया कर्मियों का बाल विवाह जैसे मुद्दों पर उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया.

प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित सेंटर पर फर्टिलाइजिंग चेंज के राष्ट्रीय कार्यालय के अधिकारी मोहम्मद जियाउद्दीन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी अविनाश कुमार के द्वारा मीडिया कर्मियों का उन्मुखीकरण के दौरान बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों एवं उनसे अपेक्षित भूमिका संबंधी बातों पर चर्चा किया गया. मीडियाकर्मियों से अपेक्षित भूमिका संबंधी बातों के दौरान मोहम्मद जियाउद्दीन के द्वारा कहा गया कि बाल विवाह किशोरों का भाग कर शादी करना लिंग आधारित हिंसा आदि मुद्दों के बारे में संवेदनशील रिपोर्टिंग करने से समाज में जागरूकता लाने में मददगार साबित हो सकता है. उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीडिया कर्मी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *