सेंट्रल अंजुमन मुस्लिम डेवलपमेंट फाउंडेशन का हुआ गठन, अध्यक्ष बने इम्तियाज नाजिम महासचिव नवाज हुसैन

Jagnnathpur:- मुस्लिम समुदाय के उत्थान के लिए मौला नगर मैरिज हॉल में मौलानगर सदर मतीन अहमद की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें जगन्नाथपुर के मुस्लिम समुदाय के सभी टोला जगन्नाथपुर मौला नगर रहीमाबाद रफी नगर के जमानत के पदाधिकारी एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए जिसमें एक कमेटी का गठन किया गया. कमेटी का सेंट्रल अंजुमन मुस्लिम डेवलपमेंट फाउंडेशन के नाम से रखा गया. इस समिति का मुख्य उद्देश मुस्लिम समाज का सर्वागींण विकास कराना है । समाजिक, गरीबी, बेरोजगारी स्वस्थ आदि समस्याओं का चिन्हित कर निदान मुख्य प्राथमिकता होगी. वही नारी शिक्षा और इसकी जागरूकता पर भी ध्यान देगी साथी किसी भी प्रकार के विवाद को भी कमेटी सुलझाने के लिए बनाई गई है.

कमिटि मेंअध्यक्ष इम्तियाज नाजिम (रहीमाबाद) महासचिव नवाज हुसैन (मौलानगर) सचिव कमर इकबाल (मौलानगर) उपाध्यक्ष नसीमुल रहमान, मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद नेहाल सगीर, मोहम्मद आफताब आलम, सऊदी आलम चुने गए. संयुक्त सचिव के रूप में मिनहाज अख्तर मोहम्मद शमी अफरोज इस्तेकार अहमद, शाहिद आलम, जावेद इकबाल बनाए गए. कोषाध्यक्ष कालीम अख्तर मोहम्मद तबस्सुम चुने गए संयोजक के रूप में मोहम्मद बासित इकबाल और फिरोज अख्तर सहित कुल 70 मेंबर चुने गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *