प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के बाद द्वितीय चरण की तैयारी जुटे अधिकारी, बनाई रणनीति

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी उपायुक्त अजय मित्तल के निर्देशानुसार दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी में पदाधिकारी जुड़ गए हैं जिसे लेकर आज अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, शंकर एक्का की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन- 2022 के मद्देनजर नोवामुंडी प्रखंड सभागार में बैठक आहूत की गई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू की उपस्थित रहे.

जिसमें बताया गया कि पंचायत निर्वाचन-2022 के द्वितीय चरण में 19 मई को जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड के 224 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाना है. जिसके निमित्त मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए पोलिंग पार्टी एवं पुलिस बल के लिए बुनियादी सेवा बिजली, चार्जिंग प्वाइंट, पेयजल एवं शौचालय इत्यादि का जायजा लेने हेतु प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. साथ ही बैठक में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि- व्यवस्था के संधारण हेतु रणनीति बनाई गई. बैठक में जगन्नाथपुर अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं महिला थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *