चाईबासा–चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव 2026: सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, सभी 87 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान केंद्रों में लोगों में उमड़ी भीड़

Chaibasa (चाईबासा) : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत रविवार, 23 फरवरी 2026 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हो गई। मतदान शुरू होते ही मतदाता उत्साह के साथ बूथों पर पहुंचने लगे और कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

चाईबासा–चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: 87 मतदान केंद्रों के लिए 435 कर्मी तैनात, सभी बूथ सीसीटीवी निगरानी में

मतदान केंद्रों में लोगों की उमड़ी भीड़
                             मतदान केंद्रों में लोग

जिले में स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वहीं, सभी बूथों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

 

यहां से मतदान से संबंधित सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू संयुक्त रूप से कंट्रोल रूम से सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इसके अलावा, दोनों नगर परिषद क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव फुटेज जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में प्रसारित हो रही है, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया है।

मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़
                          मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़

 

प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। वहीं, मतदान केंद्रों पर कोविड एवं सामान्य स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का भी पालन कराया जा रहा है।

http://चाईबासा–चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: 87 मतदान केंद्रों के लिए 435 कर्मी तैनात, सभी बूथ सीसीटीवी निगरानी में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’